नेपाल की प्रथम महिला लाइब्रेरियन शांति मिश्र के निधन पर शोक सभा आयोजन
अंशु झा, २० मई, काठमांडू ।
त्रि. वि. केन्द्रीय पुस्तकालय की प्रथम महिला लाइव्रेरियन जिन्होंने उस पुस्तकालय में २९ वर्ष सेवा प्रदान किया था, उनकी मृत्यु पर वहां कल १९ मई के शाम को शोक सभा का आयोजन किया गया । शोक सभा लाइब्रेरी प्रमुख इन्द्रप्रसाद अधिकारी के संयोजकत्व में आयोजित किया गया था । जिसमें त्रि. वि. की शिक्षाध्यक्ष प्रा. डा. सुधा त्रिपाठी, विभिन्न पुस्तकालय के बरिष्ठ व्यक्तित्व तथा स्व. शांति मिश्र के साथ सहकार्य करने वाले व्यक्ति उपस्थित होकर उनको श्रद्धांजली अर्पण कर उनके कार्यों की सराहना की । आज २० मई को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये पुस्तकालय को बंद किया गया है ।
शांति मिश्र का जन्म वि.सं. १९९५ में तथा उनकी मृत्यु २०७६ जेष्ठ १ गते को हुयी है । उनका व्यक्तित्व सराहनीय है । उन्होंने भारत और अमेरिका से उच्च शिक्षा हासिल की थी । उनकी बहुत सारी कृतियां है – भ्वाइस अफ ट्रुथ, ए विन्डोज गीफ्ट इत्यादि । उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के सम्बन्ध में लौह स्त्री माना जाता है । महिला लाइब्रेरियनसीप में स्वर्णीम इतिहास बनाने वाली प्रथम व्यक्ति शांति मिश्र ही है । उन्होंने केवल त्रि.वि. केन्द्रीय पुस्तकालय के लिये ही नही नेपाल के विभिन्न पुस्तकालय में अपना योगदान दिया है । वे त्रि.वि. पुस्तकालय में विशिष्ट श्रेणी का लाइब्रेरियन होकर इस क्षेत्र में ओरों के लिये अनुकरणीय आदर्श स्थापना की हैं । उनका व्यक्तित्व महिलाओं के लिए तो अत्यन्त प्रेरणदायक है ।

