Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध जीवनी और बौद्ध दर्शन संबंधी सांस्कृति कार्यक्रम काठमांडू में (फोटो फिचर के साथ)

 

काठमांडू, १९ दिसम्बर । भारतीय राजदूतावास काठमांडू और भारत सरकार सांस्कृतिक मन्त्रालय की पहल में काठमांडू में भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी और बौद्ध दर्शन संबंधी एक सांस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में सुमित रॉय नेतृत्व में आए भारतीय कलाकारों की एक समूह ने भगवान गौतम बुद्ध की जीवनी और बौद्ध दर्शन को अपनी नाट्यकला मार्फत जीवन्त प्रस्तुती दी ।
गौतम बुद्ध की यात्रा नाम से भद्रकाली स्थित आर्मी अफिसर क्लब में मंगलबार आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि थे– नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी । कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य रखते हुए नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध सिर्फ नेपाल और भारत के लिए ही नहीं, पूरे विश्व और मानव समुदाय के लिए एक पथ–प्रदर्शक हैं । नेपाल–भारत बीच रहे साझा सांस्कृतिक सम्बन्ध, मानवता संबंधी बुद्ध–संदेश आदि के बारे में चर्चा करते हुए कार्यक्रम में राजदूत पुरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच रहे साझा सांस्कृतिक सम्बन्ध ही दो देशों को आपस में मजबूती प्रदान कर रही है ।
कार्यक्रम में भारतीय राजदूतवास के डीसीएम डा. अजय कुमार लगायत विभिन्न पदाधिकारी, संघीय सांसद् के सांसद् गण, नेपाली सेना के विशिष्ट पदाधिकारी, उच्च पदस्थ कर्मचारी, नेपाल स्थित विभिन्न राजदूतावास के पदाधिकारी, विद्यार्थी लोग सहभागी थे ।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की झलकियां

प्रस्तुतिः लिलानाथ गौतम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *