अक्षय को ‘गे’ समझती थीं उनकी सास
अक्षय ने 17 जनवरी, 2001 को ट्विंकल को अपना हमसफर बनाया था। हालांकि उन्होंने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी सास यानी डिंपल कभी उन्हें गे समझती थीं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना जब करन जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ के गेस्ट बने थे तो उस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे।
– शो में ट्विंकल ने अपनी शादी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा ये किया था कि उनकी मम्मी अक्षय को ‘गे’ समझती हैं। दरअसल, डिंपल को अक्षय के सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर शक था।
– उन्हें ये शक इसलिए हुआ क्योंकि उनकी एक जर्नलिस्ट फ्रेंड ने कहा था कि अक्षय ‘गे’ हैं। इसके बाद उन्होंने अक्षय के बारे में पड़ताल करवाई।
– साथ ही डिंपल ने यह जानने के लिए कि शादी के बाद अक्षय बच्चे पैदा करने के काबिल हैं या नहीं, उनका जेनेटिक चेक भी करवाया था।
शो में खुलासा करते हुए ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अक्षय को सिर्फ 15 दिनों के लिए ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। इतना ही नहीं शादी के लिए अक्षय के सामने शर्त भी रखी गई थी।
जिस वक्त अक्षय ने ट्विंकल को प्रपोज किया, तब उनकी फिल्म ‘मेला’ रिलीज होने वाली थी। ट्विंकल को लग रहा था कि ‘मेला’ हिट साबित होगी। इसलिए उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रख दी कि अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो वे शादी कर लेंगी। हालांकि फिल्म वाकई फ्लॉप हुई और ट्विंकल को शादी के लिए हां कहना पड़ा था।
अक्षय और टि्वंकल की शादी में अब रुकावट बन रही थीं ट्विंकल की मां यानी डिंपल कपाड़िया। दरअसल, डिंपल ने अक्षय के आगे शर्त रखी कि एक साल तक उन्हें ट्विंकल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना होगा। शादी का फैसला उसके बाद लिया जाएगा। फाइनली इसके सालभर बाद अक्षय-ट्विंकल की शादी हो गई थी।

