Home » डायरी » रोटरी इंटरनेशनल का महाधिवेशन सम्पन्न:बरुणमाला मिश्रा

रोटरी इंटरनेशनल का महाधिवेशन सम्पन्न:बरुणमाला मिश्रा

विराटनगर। पर्ूवाञ्चल के विराटनगर में रोटरी इंटरनेशनल का तीन दिवसीय महाधिवेशन पिछले दिनों समारोहपर्ूवक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन रोटरी इन्टरनेशनल के अध्यक्ष जयंत कुलकर्णर्ी व शेखर मेहता ने संयुक्त रुप में किया। इस तीन दिवसीय महाधिवेशन में भारत के कोलकाता सहित अन्य महानगरों के अलावा नेपाल के विभिन्न जिल्ला से लगभग सात सय रोटरी से जुडÞे लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, कविता वाचन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सजाबट प्रतियोगिता के अलावा नयाँ नेतृत्व का चयन किया गया। कार्यक्रम को उद्घाटनकर्ता के अलावा विशिष्ट अतिथि कुलचन्द्र गौतम, रोटरी इन्टरनेशनल के प्रवक्ता अर्चना भटनाकर, रवि बडलामनी, डिस्टि्रक्ट गभर्नर वासुदेव गोल्यान, रोटरी आँफ विराटनगर के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक नन्द किशोर राठी, वेणी गोपाल मुन्दडा, विनोद अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल ने रोटरी के इतिहास पर विस्तार पर्ूवक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेन्द्र गोल्छा, सुनीता अग्रवाल, शिवरतन जोशी ने सक्रिय रह कर सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता डिस्टि्रक्ट गभर्नर गोल्यान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शंकरलाल अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में एक से एक बेहतर प्रस्तुति का अतिथियों ने लुफ्त उठाया तो वहीं कालाकारों ने भी खूब तालियाँ बटोरीं। रोटरी नेपाल डिस्टि्रक्ट के गभर्नर बासुदेव गोल्यान ने बताया कि नेपाल में ८२ रोटरी क्लब कार्यरत हैं, जो समाज सेवा में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य निःस्वार्थ रुप से सामाजिक काम करना है। उन्होंने विराटनगर में भी कई तरह के कार्यक्रमों से गरीब तबकों के बीच राहत वितरण करने की जानकारी दी। उन्हों ने कहा- आगामी दिनों में भी इस तरह के काम जारी रहेंगे। गोल्यान ने महाधिवेशन की सफलता पर समाज के हर तबके के प्रति आभार जताते हुए अगला महाधिवेशन काठमांडू में होने की जानकारी दी।
Share on Facebook

Other Posts in this category

No more posts found in this category
Post a Comment 
ePaper
Powered By Indic IME