Home » Himalini Updates » ‘ग्लोबल मीट-2012′ का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई करेंगे
‘ग्लोबल मीट-2012′ का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई करेंगे
- Posted on February 17, 2012 in Himalini Updates
- |
- by himalini
पटना।। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से शुरू हो रहे ‘ग्लोबल मीट-2012′ में 24 देशों के प्रतिनिधि और देश के 18 स्थानों के प्रतिनिधि राज्य के विकास के लिए अपना मशविरा देंगे।तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई करेंगे। इस सम्मेलन में न केवल आर्थिक और राजनीतिक विशेषज्ञ शामिल होंगे बल्कि समाज का प्रत्येक वर्ग अपना मशविरा देगा। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी इस सम्मेलन में भाग लेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2007 में भी पटना में ग्लोबल मीट का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने किया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि यह सम्मेलन बिहार के 10 करोड़ लोगों का आयोजन है। उन्होंने कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस आयोजन के जरिए राज्य विकास के दूसरे पड़ाव पर पहुंचना चाहता है।
मोदी के अनुसार यह कोई निवेशक मीट नहीं बल्कि राज्य को प्रगति के मार्ग पर ले जाने पर मंथन है। इस सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सम्बोधित करेंगे जबकि विभिन्न सत्रों में फिल्म, टीवी, पत्रकारिता से जुड़े लोग भी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
Post a Comment









