गणतन्त्र दिवस
पर कार्यक्रम
भारत के ६३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर काठमांडू में भारत नेपाल मैत्री समाज द्वारा सद्भाव कार्यक्रम सुसम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम लसकरी ने की और प्रमुख अतिथि थे भारतीय राजदूत श्री जयन्त प्रसाद ।उस अवसर पर महामहिम राजदूत ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक अवस्था में खासकर संविधान निर्माण और शान्ति प्रक्रिया में भारतीय सहयोग की निरन्तता एवं शिक्षा-स्वास्थ्य-सडÞक विस्तार विजली उत्पादन आदि क्षेत्रों में भारतीय सहयोग के बारे में विस्तृत रुप में प्रकाश डला ।
राजदूत जयन्त ने कहा नेपाल-भारत से बहुत कुछ सीख सकता है । भारत और चीन दोनों देशों से नेपाल को सुमधुर सम्बन्ध कायम रखना नेपाल के लिए जरुरी है । इस सर्न्दर्भ में भारत और चीन दोनों देशों के प्रधानमन्त्रियों ने नेपाल को सुझाव दिया था- इस ओर भी उन्होंने संकेत किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लसकरी ने भी नेपाल और भारत का प्राचीन सम्बन्ध और नेपाल को भारतीय सहयोग में बढोत्तरी के लिए आग्रह करते हुए सभी को दिवस की शुभकामनाएं दी ।
Other Posts in this category
No more posts found in this categoryPost a Comment








